ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : मुजफ्फरनगर में युवक-युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, अलग-अलग धर्म के होने के संदेह में हमला; पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जिला परिषद मार्केट में एक युवक और युवती के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि दोनों के अलग-अलग धर्म के होने के संदेह में कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को थाने ले गई। घायल युवक का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया।

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।


Subscribe to my channel