ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : सोनभद्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 क्विंटल लहन नष्ट

रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश

सोनभद्र। जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और थाना शक्तिनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान करीब 7 क्विंटल लहन (कच्चा माल) नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 12 जुलाई 2026 को आबकारी निरीक्षक अपनी टीम तथा थाना शक्तिनगर पुलिस के साथ क्षेत्र के ग्राम कोटा बस्ती एवं राकिशन मोहल्ला में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 7 क्विंटल लहन बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस एवं आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई में शामिल टीम

  • आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी टीम, जनपद सोनभद्र
  • प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर
  • उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव
  • उपनिरीक्षक रंजीत कुमार
  • महिला हेड कांस्टेबल निधि
  • महिला कांस्टेबल शिवाली सोनकर
  • कांस्टेबल उमेश गौतम
  • कांस्टेबल सुजीत कुमार
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button