Uttar Pradesh News : महिला को ब्लैकमेल कर ₹5 लाख की मांग करने वाला शातिर गिरफ्तार, शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश
सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर ₹5 लाख की रंगदारी मांगने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने दीपक शाह (26 वर्ष) पुत्र चंद्रबली शाह, निवासी माजन खुर्द, थाना नवानगर, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को दुद्धीचुआ एनसीएल स्टेडियम के पास मुख्य मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक महिला को ब्लैकमेल कर उससे ₹5 लाख की मांग की थी। इस मामले में थाना शक्तिनगर पर मु.अ.सं. 134/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास
- मु.अ.सं. 54/2025 – धारा 351(2), 352 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट, थाना शक्तिनगर।
- मु.अ.सं. 136/2025 – धारा 318(4), 319(2), 336(3), 351(2) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट, थाना शक्तिनगर।
- मु.अ.सं. 134/2026 – धारा 351(2), 352, 308(5), 319(2), 336(3), 336(4), 61(2)(क) बीएनएस, थाना शक्तिनगर।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती तथा कांस्टेबल अमृतलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Subscribe to my channel