ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 किलो अवैध गांजा के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 4 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर पवन कुमार सिंह चंदौली उ.प्र.

चंदौली। जनपद चंदौली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 22.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार तस्करी के लिए एक क्रेटा कार और एक डीसीएम ट्रक का इस्तेमाल किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई अलीनगर थाना क्षेत्र के पचपेड़वा अंडरपास (रेवसा) के पास प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश भी जारी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button