Uttar Pradesh News : आर्य समाज भरुआसुमेरपुर में साप्ताहिक यज्ञ एवं वैदिक सत्संग का आयोजन

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। आर्य समाज भरुआसुमेरपुर के सत्संग भवन में साप्ताहिक वैदिक यज्ञ एवं सत्संग का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में व्यायाम शिक्षक गोविंद आर्य ने यज्ञ के ब्रह्मा का दायित्व निभाया, जबकि मुख्य यजमान जगदेव प्रसाद आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। यज्ञ के उपरांत श्रीराम आर्य ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में वैदिक संस्कृति के प्रसार के लिए प्रत्येक घर में यज्ञ की परंपरा को पुनः स्थापित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद के आदर्शों पर चलकर ही रामराज्य की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।

इस अवसर पर महेंद्र आर्य ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन चरित्र का वाचन किया, जबकि कृष्ण कुमार मिश्रा ने सत्यार्थ प्रकाश का पाठ किया। श्रीराम आर्य ने यजुर्वेद के मंत्रों की विस्तृत व्याख्या कर उपस्थित श्रद्धालुओं को वैदिक ज्ञान से अवगत कराया। वहीं आदर्श आर्य ने आर्य समाज के दस नियमों का वाचन एवं महत्व बताया। कार्यक्रम में जगदेव आर्य, महेंद्र आर्य, गंगासागर आर्य, आदर्श आर्य, लोटन प्रसाद आर्य, बलवीर आर्य (सिपाही), गोविंद आर्य, अरविंद आर्य, कृष्ण कुमार मिश्रा, शिवा आर्य, शनि आर्य, सुमेधा आर्या, अतिभा आर्या, कोमल आर्या सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।




Subscribe to my channel