IC News and Media House Private Limited


राज्यहरियाणा

Haryana News जन्मभूमि पहुचने पर महामंडलेश्वर रामेश्वरदास महाराज का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के किया स्वागत

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

रेवाड़ी हुडिया गद्दी के महन्त और अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा से महामंडलेश्वर की उपाधि से सुशोभित रामेश्वरदास जी महाराज के आज अपनी जन्मभूमि गांव कोटिया पहुचने पर ग्रामीणों ने उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ग्रामीण ढोल नांगड़े के साथ नाचते कूदते उन्हें आयोजन स्थल तक ले गए। ग्रामीणों द्वारा बुरजेश्वर धाम पर आयोजित हनुमान जन्मोत्सव समारोह में शरीक होने आए महन्त रामेश्वरदास जी महाराज ने श्रद्धालुओं ओर सेवको को आशीर्वाद भी दिया। कार्यक्रम में हरियाणा के मशहूर लोक गायक कलाकार सुरेश गोला ने अपनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ओर उन्होंने जब रामेश्वरदास महाराज के जीवन पर बनाई रागिनी को गाया तो पूरा पंडाल झूम उठा। इस मौके पर गांव के मौजिज लोगो ने अपने सम्बोधन में कहा कि छोटे से गांव में जन्म लेकर ओर मात्र 4 वर्ष की उम्र में सन्यास धारण करने वाले महामंडलेश्वर रामेश्वरदास जी महाराज ने जन कल्याण के कार्य करके देश प्रदेश में ख्याति प्राप्त की है। गांव हुडिया में बाबा दयालदास कन्या महाविद्यालय का ओर गांव सिधरावली में बाबा भजलेराम हॉस्पिटल का निर्माण करवा करके उन्होंने मानव कल्याण के हित मे कार्य किया है। इतना ही नहीं कुंड मनेठी के बाबा ध्यानदास आश्रम सहित वो कई मंदिरों का धार जीर्णोद्धार भी करवा रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें भी गर्व है कि महामंडलेश्वर रामेश्वरदास जी महाराज ने उनके गांव में जन्म लिया है। इस मौके पर रामेश्वरदास जी महाराज ने कहा कि वो जनकल्याण के लिए कभी पीछे नही हटेंगे ओर धर्म और शिक्षा का प्रसार करना उनका मुख्य उदेश्य है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button