ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : चंदौली मे पहली बार आने पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी का पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने सम्मानित किया बहुत बड़ी भीड़ के साथ

गोमांस तस्करी व अवैध गतिविधियों में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार।

रिपोर्टर पवन कुमार सिंह चंदौली उ.प्र.

दिनांक 20.06.2026 को थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा ग्राम सतपोखरी में एक बड़ी छापेमारी की गई थी। इस कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 70 किलोग्राम 760 ग्राम संदिग्ध गोवंशीय मांस, गोमांस काटने में प्रयुक्त एक चापड़, तीन चाकू, दो रेती तथा अन्य उपकरण बरामद किए गए थे। पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मो0 सैफ एवं उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गए थे। इस घटना के संबंध में थाना मुगलसराय पर मु0अ0सं0 304/2026, धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तलाश जारी थी।

पुलिस कार्यवाही- उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.07.2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फरार चल रहे वांछित अभियुक्त मो0 सैफ को उसके घर के पास गौसिया मस्जिद के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास से ₹11,500/- नकद बरामद हुए, जिन्हें नियमानुसार कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-
मो0 सैफ पुत्र मो0 इकबाल, निवासी: ग्राम सतपोखरी, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली (उम्र करीब 19 वर्ष)

सम्बन्धित मु0अ0सं0-
•मु0अ0सं0 304/2026, धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम एवं 4/25 आयुध अधिनियम, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली

बरामदगी-
•₹11,500/- नकद

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1 विजय प्रताप सिंह थानाध्यक्ष, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 सुरेश चन्द्र पाण्डेय चौकी प्रभारी चन्धाशी, थाना मुगलसराय
3.उ0नि0 सतीश प्रकाश चौकी प्रभारी शिवाला, थाना मुगलसराय
4.का0 परवेज अहमद थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button