ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : फतेहपुर में ‘मिशन सेव फ्यूचर’ के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों का दिया गया प्रशिक्षण
सीओ, एआरटीओ और यातायात प्रभारी ने स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान, स्कूली वाहनों का भी किया निरीक्षण


रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात मुख्यालय द्वारा संचालित “मिशन सेव फ्यूचर” अभियान के अंतर्गत जनपद में व्यापक यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी (सीओ) अविनाश सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रतीक मिश्रा तथा प्रभारी यातायात केशरी प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से सेंट जेवियर्स स्कूल एवं सरस्वती बाल विद्या मंदिर (डाक बंगला) में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात संकेतों का सम्मान करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के सभी स्कूली वाहनों का सघन निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहनों में फर्स्ट एड किट, अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी वैधता की जांच की गई। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने कहा कि “मिशन सेव फ्यूचर” अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा बच्चों और आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
Subscribe to my channel