ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : सिंगरौली में तेज रफ्तार डीजल टैंकर पलटा, हजारों लीटर डीजल सड़क पर बहा

खुटार चौकी क्षेत्र के परसौना में हादसा, चालक गंभीर घायल; पुलिस ने संभाला मोर्चा

रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश

सिंगरौली। जिले के खुटार चौकी क्षेत्र अंतर्गत परसौना इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार से जा रहा डीजल से लोड टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर में भरा हजारों लीटर डीजल सड़क पर पानी की तरह बहने लगा। घटना के समय सड़क पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि राहगीर इस हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, जिससे कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई।

हादसे में टैंकर चालक वाहन के केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए यातायात को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। डीजल के सड़क पर फैलने के कारण क्षेत्र में एहतियात बरती जा रही है, ताकि किसी प्रकार की आगजनी या अन्य अप्रिय घटना न हो।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button