Chhattisgarh News : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर, “एक पेड़ मां के नाम” पुलिस लाइन जांजगीर में वृहद वृक्षारोपण
वृक्षारोपण के दौरान अलग अलग किस्म के 150 नग पौधे लगाये गए

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत पुलिस लाइन जांजगीर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण तथा हरियाली को बढ़ावा देना था। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जांजगीर चांपा पुलिस ने पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार, एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप सोरी, नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी अजाक सतरूपा, रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार जोशी सहित जिले के थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि स्वच्छ व स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर साबित होगा। यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के संरक्षण, हरित पर्यावरण के निर्माण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।


Subscribe to my channel