Chhattisgarh News : जिसे नशेड़ी बोलकर ठुकराया,16 दिन बाद उसी से की शादी -: दूल्हे ने कहा-मैं शराब नहीं पीता, शादी वाले दिन हुई थी साजिश,दुल्हन बोली-दूर हुई गलतफहमी.
ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 23 जून को सुर्खियों में आई शादी ने अब नया मोड़ ले लिया है। जिस दुल्हन मुस्कान ने दूल्हे संत कुमार के कथित रूप से नशे में होने के कारण मंडप में शादी से इनकार कर दिया था, उसी मुस्कान ने 16 दिन बाद संत कुमार से विवाह कर लिया है। दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए।यह घटना 23 जून को चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव में हुई थी, जब दुल्हन मुस्कान ने कथित तौर पर नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया था। इस फैसले ने पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोरी थीं। जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने मुस्कान के इस कदम की सराहना की थी और उन्हें परिवार परामर्श केंद्र में परामर्शदात्री सदस्य की जिम्मेदारी भी सौंपी थी।
गुरुवार को मुस्कान परिवार परामर्श केंद्र में अपनी ड्यूटी पर थी। दोपहर करीब दो बजे वह केंद्र से निकली और घर जाने के बजाय सीधे संत कुमार के गांव खोखरा पहुंच गई। वहां मनका दाई मंदिर में संत कुमार और उनके परिजनों की उपस्थिति में दोनों ने विवाह संपन्न किया। बताया जा रहा है कि लड़के के परिवार को इस शादी की जानकारी पहले से थी, जबकि लड़की के परिजनों को इसकी सूचना बाद में मिली। मुस्कान और संत कुमार ने बताया कि 23 जून को शादी टूटने के बाद भी वे लगातार फोन पर संपर्क में थे। दोनों का कहना है कि शादी वाले दिन जो कुछ हुआ, वह एक साजिश का हिस्सा था। संपर्क में रहने के दौरान उनकी गलतफहमियां दूर हुईं, जिसके बाद उन्होंने एक साथ नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया।
संत कुमार के अनुसार, वे शराब नहीं पीते हैं। शादी के दिन उनके कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया गया था, जिससे लोगों को लगा कि वह नशे में हैं। बाद में दोनों के बीच बातचीत हुई। संत कुमार ने मुस्कान से माफी मांगी और दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर हो गईं। इसके बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया। आज मनका दाई मंदिर में दोनों ने शादी कर ली है। परिवार परामर्श केंद्र से निकली मुस्कान ने संत से की शादी सीएसपी योगिता बाली खापर्डे ने बताया कि मुस्कान परिवार परामर्श केंद्र गई थी। दोपहर बाद वह वहां से निकल गई, लेकिन घर नहीं पहुंची। शाम तक उसका मोबाइल बंद आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और साइबर टीम ने उनकी तलाश शुरू की।दोनों का कहना है कि शादी वाले दिन जो विवाद हुआ था, उसके पीछे साजिश थी। इसके बाद दोनों ने खोखरा स्थित मनका दाई मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। कुछ दिन पहले चर्चा में रही यह शादी अब एक बार फिर जांजगीर-चांपा जिले में सुर्खियों में है।



Subscribe to my channel