ब्रेकिंग न्यूज़
Chhattisgarh News : बिलासपुर जोन की बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर हुआ मंथन
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की सामग्री वितरित


ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
बिलासपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की बिलासपुर जोन की बैठक 8 जुलाई 2026 को आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, उत्तम जायसवाल, प्रदेश महासचिव वदूद आलम, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला तथा प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष मिथलेश बघेल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान बिलासपुर जोन की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में प्रत्येक विधानसभा में संगठन को मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा सदस्यता अभियान को गति देने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के लिए आवश्यक पर्चे (पेम्फलेट) और हैंडबिल वितरित किए गए तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

बैठक का संचालन एवं आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।
Subscribe to my channel