ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : ‘शिक्षा सारथी अभियान’ का सफल समापन, बच्चों की शिक्षा के लिए विभिन्न संस्थाओं ने बढ़ाया सहयोग

सांचेती फाउंडेशन, सूद चैरिटी फाउंडेशन और जन सेवक फाउंडेशन के प्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

भिलाई। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित ‘शिक्षा सारथी अभियान’ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों ने भाग लेकर अभियान को अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में सांचेती फाउंडेशन, नागपुर की ओर से आसिफ मुजावर एवं नागेंद्र शर्मा, जबकि सूद चैरिटी फाउंडेशन, भिलाई की ओर से दीक्षा नागदेवे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विकास जायसवाल (जन सेवक फाउंडेशन) एवं विकास यादव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर आयोजकों ने सभी शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं टीम सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण और अथक प्रयासों से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। आयोजकों ने कहा कि ‘शिक्षा सारथी अभियान’ का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और शैक्षिक अभियान निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button