ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फतेहपुर : मौहारी चौराहा से मंडरहन डेरा पसियन डेरा सरकंडी मार्ग की बदहाल सड़क बनी हादसों का कारण

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

फतेहपुर विजयीपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत रायपुर भसरौल स्थित मौहारी चौराहा से मंडरहन डेरा होते हुए पसियन डेरा सरकंडी मार्ग तक जाने वाली पीडब्ल्यूडी (PWD) सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है,जिससे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन छात्र-छात्राएं, किसान, व्यापारी और आसपास के गांवों के लोग आवागमन करते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button