ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार का आबूरोड में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड राजस्थान

आबूरोड, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के आबूरोड में प्रथम आगमन पर भगवती रिसोर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार आगामी प्रदेश कार्यसमिति की प्रस्तावित बैठक की तैयारियों के संबंध में आबूराज पधारे हैं। आबूरोड प्रवास के पश्चात वे उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम,प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा,सांसद लुम्बाराम चौधरी,जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी,प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित,जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी,जिला महामंत्री गणपत सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरिया,ओबीसी प्रदेश प्रवक्ता सतीश सेठी,बाबूभाई पटेल,अजय वाला,युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपेश अग्रवाल,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारु,जिला परिषद सदस्य अमराराम मेघवाल,मगन कोली, जिला कार्यकारिणी सदस्य अरविंद अग्रवाल,रवि शर्मा,तपेश सेन,दुर्गेश राव,कन्हैया खरे तथा भगवती रिसोर्ट के कमलेश अग्रवाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजय कुमार का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह एवं संगठनात्मक एकजुटता का वातावरण देखने को मिला।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button