अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News कचरा सेठ निर्माण कार्य में नाबालिक बच्चों से कराया जा रहा मजदूरी

रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़

जिले के वनांचल व पिछड़े क्षेत्र चांदनी बिहार पुर के ग्राम पंचायत करौटी ए में कचरा सेठ निर्माण कार्य बनाया जा रहा है जिसने नाबालिक बच्चों से काम कराया जा रहा है। इन दिनों बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं परंतु स्कूली बच्चों से काम करा कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इन 17 वर्षीय बच्चों को स्कूल में होने के बजाय आज फावड़ा लेकर गिट्टी बालू का मसाला बना रहे हैं। वही ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार कचरा सेठ निर्माण कार्य मैं गिट्टी बालू सीमेंट की अनियमितता तथा गुणवत्ता विहीन कार्य करने की सूचना मिली। इस निर्माण कार्य में पैसा बचाने के चक्कर में छोटे-छोटे बच्चों से कम पैसों में कार्य कराया जा रहा है और कम सीमेंट डालकर सेठ का निर्माण कराया जा रहा है ताकि पैसों का अधिक मात्रा में बचत किया जा सके। इस संबंध में जब गांव के सरपंच से फोन लगाया गया तब उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button