ब्रेकिंग न्यूज़
Chhattisgarh News : अकलतरा में स्कूल चौकीदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा।
जिले के अकलतरा स्थित राजेंद्र कुमार हाई स्कूल में चौकीदार के पद पर कार्यरत श्याम कुमार कटघरी निवासी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। सुबह लगभग 6:30 बजे जब स्कूल का सफाई कर्मचारी विजेंद्र परिसर पहुंचा, तो उसने श्याम कुमार को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद तत्काल स्कूल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.




Subscribe to my channel