ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News थाना मातगुवां पुलिस ने रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान बिजावर रोड से अवैध मादक पदार्थ करीब 2 किलोग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

अभियुक्त अवधेश शिवहरे अवैध शराब के अपराध में पूर्व से लिप्त

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, उत्पादन, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना मातगुवां पुलिस को रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान बिजावर रोड में अवैध मादक पदार्थ गांजा संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम साकरोबरा तिगड्डे के पास पहुँची। संदेही ने भागने का प्रयास किया, घेराबंदी कर रोक कर विधिवत तलाशी ली गई, अवैध मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ।

 

अवैध मादक पदार्थ करीब 2 किलोग्राम गांजा कीमत करीब 50 हजार रुपये बरामद किया गया। अवैध मादक पदार्थ में संलिप्त आरोपी अवधेश शिवहरे पिता गजाधर शिवहरे निवासी ग्राम रगौली थाना पिपट जिला छतरपुर को गिरफ्तार कर थाना मातगुवां में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गाया। अभियुक्त अवैध शराब के अपराध में पूर्व से लिप्त है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मातगुवां उप निरीक्षक अंकुर चौबे, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी, आरक्षक शैलेश सिंह, शिवम घोष, धर्मेंद्र पटेल, रत्नेश दांगी, सौरभ मिश्रा एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button