
रिपोर्टर सनोवर राही बहादुरगंज किशनगंज बिहार
डीएम के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण में मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,रोस्टर ड्यूटी अनुसार ओपीडी संचालन, चिकित्सकों की उपस्थिति, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण, जांच और अन्य व्यवस्था को देखा गया। जिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों को निर्धारित समय से चिकित्सा व्यवस्था सुलभ करवाने को सूक्ष्मता से परखा।विदित हो कि डीएम के द्वारा लगातार विभिन्न राजकीय अस्पताल, सरकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। कर्मियों और पदाधिकारियों के निर्धारित समयावधि में उपस्थिति सुनिश्चित करवाने हेतु सुधारात्मक निर्देश दिए गए है।


Subscribe to my channel