Uttar Pradesh News हाईवे पर कोयला लदे ट्रक की भिड़ंत, चालक स्टीयरिंग में फंसा; हाइड्रा से निकाला गया

रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद
हाईवे पर कोयला लदे ट्रक की भिड़ंत, चालक स्टीयरिंग में फंसा; हाइड्रा से निकाला गया, गंभीर हालत में रेफर मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह लगभग 5:30 बजे गांव बनकिया स्थित हाईवे पर सरदार सिंह वंत होटल के सामने एक कोयला लदे ट्रक की आगे चल रहे ट्रक से टक्कर हो गई। बताया गया कि ट्रक अनुपूरा से गाजियाबाद की ओर कोयला लेकर जा रहा था।
इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे आ रहा ट्रक उसमें जा भिड़ा।
हादसे में ट्रक चालक अमजद (25) पुत्र अनवर खान, निवासी थाना शाहगंज, जिला सोनभद्र, गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक ट्रक के स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाइड्रा की सहायता से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
ट्रक में मौजूद क्लीनर अवधेश यादव (27) पुत्र अमृत लाल, निवासी धौरहरा, थाना चिल, जिला मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश, भी हादसे के समय ट्रक में मौजूद था। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया और घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




Subscribe to my channel