Chhattisgarh News ग्राम डोंगाकोहरौद के ग्रामीणों ने चक्का जाम की दी चेतावनी

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगाकोहरौद के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर 3 जुलाई 2026, शुक्रवार को शिवरीनारायण-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर एवं प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि गांव में सड़क निर्माण को लेकर पिछले तीन दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन इस मामले में निष्क्रिय बना हुआ है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। साथ ही बार-बार बिजली काटे जाने और उचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं मिलने की भी शिकायत की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो 3 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से मांग पूरी होने तक पामगढ़ से शिवरीनारायण-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस संबंध में कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पामगढ़ एवं थाना प्रभारी पामगढ़ को भी सूचना प्रेषित की है।




Subscribe to my channel