ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) को सकुशल एवं निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

आज दिनांक 02.07.2026 को श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा जनपद में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, राजकीय रज़ा इंटर कॉलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज काशीपुर तथा राजकीय बालिका जुल्फिकार इंटर कॉलेज का भ्रमण कर परीक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया।


इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button