Rajasthan News भाजपा नगर मंडल आबू रोड की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न
डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा।

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड राजस्थान
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबू रोड की मासिक संगठनात्मक बैठक सोमवार को डाक बंगला, आबू रोड में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, डिजिटल सशक्तिकरण तथा 6 जुलाई को आयोजित होने वाली डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में जिला सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रशिक्षण एवं परीक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्रमाण-पत्र डाउनलोड करने तथा उसे अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने का आह्वान किया जिला आईटी संयोजक नीलम राणा ने टीवी स्क्रीन के माध्यम से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का लाइव प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं को पंजीकरण, प्रशिक्षण, ऑनलाइन परीक्षा देने तथा प्रमाण-पत्र डाउनलोड करने की संपूर्ण प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जी कोठारी, नगर पालिका अध्यक्ष मगनदान चरण एवं नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों की सफलता पर अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण उत्साह एवं समर्पण के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया बैठक में जिला पदाधिकारी रितेश सिंह,दुर्गेश शर्मा, नीलम राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, ओबीसी प्रदेश पदाधिकारी सतीश सेठी, मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, वरिष्ठ भाजपाई बाबु भाई पटेल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश मोदी, विक्रम सिंह, देवेंद्र निगम, मंत्री अनुज अग्रवाल, सुशीला मेघवंशी, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, निर्वतमान पार्षद राजेन्द्र गहलोत, दीपक कुमार, अमर सिंह,सुरेखा मोदी,अभिषेक मेरु,इम्मामुदिन,रवि शर्मा,मोहन बंजारा, रत्तीलाल बारोट,मदन कोली, भेरू गोयल,नीलेश राणा,नखत सिंह,निखिल कुमावत,गोपाल कीर, दुर्गेश राव,प्रफुल जैन,मुकेश धवलेशा,हितेंद्र सिंह, विशाल अग्रवाल,प्रकाश सिंह,सलीम खान अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे




Subscribe to my channel