Uttar Pradesh News सक्रियता और सफलतम कार्यकाल के आधार पर मिला दूसरा अवसर

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
Rampur: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन [IIA] के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. दिनेश गोयल ने वर्तमान चेयरमैन श्रीश गुप्ता को उनकी सक्रियता एवं सफलतम कार्यकाल के आधार पर आगामी कार्यकाल के लिए पुनः IIA रामपुर चैप्टर का चेयरमैन* घोषित किया है। श्री गुप्ता ने कहा कि यह उद्योग की सेवाओं हेतु एक और अवसर है। उन्होंने कहा, _“मैं इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा और रामपुर चैप्टर को और अधिक ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रयत्न करूंगा।”

श्री गुप्ता गत 6 वर्षों से अपनी टीम के साथ लगातार रामपुर के उद्योगों के हितों में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने रामपुर की औद्योगिक समस्याओं को केंद्रीय नेतृत्व, केंद्र सरकार के मंत्रालय, प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायक सदर, सचिवों एवं जिले के अधिकारियों के समक्ष उठाया और समाधान कराया। प्रत्येक जिला उद्योग बंधु की बैठक में भाग लेकर उद्योगों की समस्याओं का निस्तारण कराया। उन्हें हमेशा प्रशासन का सहयोग मिलता रहा है।
केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नए नियम, कानून एवं योजनाओं से उद्यमियों को अवगत कराने का कार्य भी उनके कार्यकाल में निरंतर हुआ। उनके कार्यकाल में बड़ी संख्या में उद्यमियों ने IIA की सदस्यता ग्रहण की। श्री गुप्ता ने अपने मनोनयन पर IIA की केंद्रीय समिति, सभी प्रशासनिक अधिकारीगण, अपनी कार्यसमिति एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।




Subscribe to my channel