ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News थाने से संरक्षण का आरोप” – मथुरा लक्ष्मीनगर केस में पीड़िता के साथ महिला संगठनों का प्रदर्शन*

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश

मथुरा के जमुनापार स्थित थाना लक्ष्मीनगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पीड़ित महिला ने 29 जून 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर 5 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के 5 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी खुले में घूम रहे हैं। उल्टा पीड़िता और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता का कहना है कि उसके पास घटना के सबूत के तौर पर वीडियो मौजूद हैं। मारपीट के भी वीडियो हैं जिन्हें वो कोर्ट में पेश करेगी। सबसे बड़ा आरोप पीड़िता ने थाना अध्यक्ष लक्ष्मीनगर पर लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों को थाने से संरक्षण मिल रहा है और रिश्वत लेकर मामले को झूठा साबित करने की कोशिश की जा रही है।

मामला सामने आने के बाद मथुरा की महिला संगठनों में आक्रोश है। एनएफआईडब्ल्यू की कामरेड राधा चौधरी और भारतीय किसान यूनियन सुनील की महिला जिलाध्यक्ष मीनू ठाकुर ने पीड़िता से मुलाकात की। आरोप है कि इस दौरान कुछ आरोपियों ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। महिला संगठनों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो मथुरा में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। “मेरे पास सबूत हैं। 29 जून को शिकायत दी थी। 5 दिन हो गए। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। मुझे और मेरे बच्चों को मारने की धमकी दे रहे हैं। मैं न्याय चाहती हूं।”

* कामरेड राधा चौधरी, एनएफआईडब्ल्यू* “ये बहुत शर्मनाक है। अगर पुलिस आरोपियों को बचाएगी तो महिलाएं कहां जाएंगी। हम मांग करते हैं तुरंत गिरफ्तारी हो।” “ऐसे दरिंदों को जेल में होना चाहिए। अगर प्रशासन नहीं जागा तो हम सड़क पर उतरकर आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।” फिलहाल पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस प्रशासन का इस मामले में क्या कहना है, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया मथुरा: गैंगरेप की शिकायत के 5 दिन बाद भी आरोपी आजाद, महिला संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी मथुरा के थाना लक्ष्मीनगर क्षेत्र में गैंगरेप की शिकार महिला ने एसएसपी कार्यालय में 29 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उसे धमका रहे हैं। महिला संगठनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button