Uttar Pradesh News वाराणसी श्रावण से पहले पुलिस का मेगा प्लान: कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा का रियलिटी चेक

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा गोमती जोन डीसीपी लेडी सिंघम नीतू कादयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान राजातालाब,कपसेठी, मिर्जामुराद और मोहनसराय क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों, तिराहों,शिवालयों, संवेदनशील स्थलों, बैरिकेडिंग, डायवर्जन, पार्किंग, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था,पेयजल,चिकित्सा सुविधा एवं आपातकालीन निकासी मार्गों की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया।अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, रात्रि गश्त और सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।

साथ ही स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर यात्रा के दौरान बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की गई।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहेगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




Subscribe to my channel