ब्रेकिंग न्यूज़

बीजेपी और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बनाया सिर्फ लूटने का अड्डा अब आम आदमी पार्टी बनेगी विकल्प, सौरभ झा

आम आदमी पार्टी, बस्तर जिला की प्रेस वार्ता जगदलपुर के प्रेस क्लब में सपन्न हुई आज जगदलपुर में आयोजित प्रेस वार्ता प्रदेश सह प्रभारी सौरभ झा और प्रदेश संगठन मंत्री समीर खान ने ली। प्रेस वार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी सौरभ झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सदस्यता अभियान एक जुलाई से शुरु है सभी वर्गों को इस सदस्यता अभियान के तहत साधने का प्रयास आम आदमी पार्टी की रहेगी। इस बार आम आदमी पार्टी पुरे छत्तीसगढ़ में नये जोश और दम ख़म के साथ चुनाव पुरे सीटों पर लड़ेगी। 2023 में इंडिया गठबंधन के साथ पार्टी थी जिसके कारण सभी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ पाई और संभावित परिणाम भी नहीं मिल पाया। आगे प्रदेश सह प्रभारी ने कांग्रेस को आड़े हाँथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने गठबंधन के साथियों को सिर्फ और सिर्फ नुकसान कराने का काम किया है इस बार आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन से अलग हो चुकी है। इस बार पार्टी पूरे प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी जिसकी तैयारी अभी से शुरु हो चुकी है और बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान अभियान चलाया जा रहा है।

सौरभ झा ने पत्रकारों को बताया कि इस बार छत्तीसगढ़ को लेकर पार्टी पूरी तरह से गंभीर है अभी पूरे प्रदेश में प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारियों का दौरा चल रहा है। आने वाले अगले महीने से सभी विधानसभा में पार्टी के सभी केंद्रीय नेतृत्व का दौरा चालू हो जायेगा। सौरभ झा ने कहा कि जनता पहले कांग्रेस से और वर्तमान में बीजेपी से पूरी तरह त्रस्त है इस बार आम आदमी पार्टी विकल्प बन कर जनता के सामने होंगी। प्रदेश संगठन मंत्री एवं बस्तर ज़ोन प्रभारी समीर खान ने कहा कि बस्तर की जनता आज बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा, बेरोज़गारी, पेयजल संकट, जर्जर सड़कें, बिजली की अनियमित आपूर्ति तथा जल, जंगल और ज़मीन से जुड़े गंभीर संकटों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारें केवल घोषणाएँ कर रही हैं, जबकि आम जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। आम आदमी पार्टी बस्तर के हर गांव और हर नागरिक की आवाज़ बनकर लोकतांत्रिक तरीके से जनहित की लड़ाई को और तेज करेगी। प्रदेश सह सचिव शुभम सिंह ने कहा कि संगठन लगातार बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है और प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने का अभियान चलाया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button