
रिपोर्टर सनोवर राही बहादुरगंज किशनगंज बिहार
अचानक जिलाधिकारी के उच्च विद्यालय सोंथा पहुंचने पर विद्यालय पठन पाठन की स्थिति नगण्य पाई गई। डीएम के निरीक्षण के दौरान कोई भी बच्चा क्लास रूम में नहीं पाया गया। विद्यालय भ्रमण कर निरीक्षण के क्रम में कतिपय बच्चे पुस्तकालय में उपस्थित थे। मूलभूत सुविधाओं समेत शिक्षण कार्य को लेकर डीएम गंभीर दिखे। विशेषकर जिलांतर्गत विद्यालय के नियमानुसार संचालन पर प्रायः डीएम स्वयं रुचि लेकर वर्ग संचालन, शिक्षको की उपस्थिति को मोनिटरिंग करने हेतु औचक रूप से विद्यालय निरीक्षण करते है। शिक्षा विभागीय अधिकारियों के कार्यशैली पर भी अप्रसन्नता प्रकट करते हुए विद्यालय में नियमित भ्रमण का निर्देश दिए गए है।


Subscribe to my channel