Uttar Pradesh News विकास के नाम पर सिर्फ वादे” – मथुरा के जाबली में कीचड़ से सना मैन रास्ता

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश
“मथुरा जिले की तहसील छाता के गांव जाबली में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। गांव के महाराणा प्रताप चौराहे से लेकर मानपाल मास्टर जी के मकान तक जाने वाला मैन रास्ता पूरी तरह से कीचड़ और गंदे पानी से सना हुआ है। रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव की वजह से रोजाना लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के प्रधान ठाकुर हुकम सिंह गांव के विकास की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे। बरसात में तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं। बच्चों और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क का जल्द से जल्द निर्माण और नाली की व्यवस्था की जाए, वरना वो बड़ा आंदोलन होगा “मथुरा-छाता के गांव जाबली की ये है हकीकत। महाराणा प्रताप चौराहे से मानपाल मास्टर जी के घर तक मैन रास्ता बना दलदल। प्रधान पर लापरवाही का आरोप। कब सुधरेंगे हालात?




Subscribe to my channel