ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News जनपद सदस्य भावना राजे प्रजापति ने ग्राम पलटा की विद्युत समस्या के स्थायी समाधान हेतु दिया आवेदन

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

गौरिहार, छतरपुर। जनपद पंचायत गौरिहार के वार्ड क्रमांक 14 पलटा की जनपद सदस्य एवं अखिल भारतीय कुंभकार संघ शाखा छतरपुर की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती भावना राजे नरेंद्र प्रजापति ने ग्राम पलटा में लंबे समय से बनी हुई विद्युत समस्या के स्थायी समाधान के लिए पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, विद्युत वितरण केंद्र गौरिहार के कनिष्ठ अभियंता को आवेदन सौंपा है। आवेदन में बताया गया है कि ग्राम पलटा, सब स्टेशन पहरा की 11 केवी लाइन का अंतिम गांव होने के कारण यहां नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। प्रतिदिन कई घंटों तक बिजली बंद रहने से पेयजल व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग, घरेलू कार्य, विद्यार्थियों की पढ़ाई तथा किसानों और ग्रामीणों के दैनिक कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।


श्रीमती भावना राजे प्रजापति ने आवेदन में उल्लेख किया है कि यदि ग्राम पलटा की 11 केवी विद्युत लाइन को सब स्टेशन पहरा के स्थान पर प्रकाश बम्होरी (बदौरा कला फीडर) से जोड़ दिया जाए, तो ग्रामीणों को नियमित एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्य के लिए किसी बड़े वित्तीय व्यय की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आवश्यक तकनीकी परीक्षण कर लाइन परिवर्तन से ही समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि ग्राम पलटा के ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही विद्युत समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button