ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

Uttar Pradesh News भाजपा के 44 वें स्थापना दिवस पर भींडर ग्रामीण मंडल में मनाया कमल संकल्प उत्सव

रिपोर्टर अभिषेक धींग वल्लभनगर उदयपुर राजस्थान

भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर शर्मा एवं महामंत्री चंपालाल मेनारिया के सानिध्य में बांसड़ा बूथ अध्यक्ष श्री तुलसीरामहीरालाल व्यास के आवास पर कमल संकल्प उत्सव 6 अप्रैल 2023 को मनाया गया । भारतीय जनता पार्टी भींडर ग्रामीण मंडल के कई पदाधिकारीयों के साथ एवं जनसंघ के समय से पार्टी को सींचने वाले स्थानीय देवराम व्यास, शांतिदास वैष्णव, मांगीलाल व्यास, तोलीराम व्यास का सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया ।

सभी ने कृत संकल्पित होकर भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताने के लिए संकल्प लिया । इस अवसर पर भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर शर्मा, महामंत्री चंपालाल मेनारिया वाना, पंचायत समिति सदस्य एवं मीडिया प्रभारी भरतकुमार व्यास , बूथ के पदाधिकारी त्रिभुवन चौबिसा, दिनेश जाट वरिष्ठ कार्यकर्त्ता भगवतीलाल मेनारिया, प्रेमशंकर मेनारिया, तरुण मेनारिया वाना, कन्हैयालाल व्यास, भवानी मेनारिया वाना, धीरज व्यास, सहित समस्त कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधी सहित कई वरिष्ठजन रहे मौजुद । इसी प्रकार मंडल महामंत्री ललित सिंह शक्तावत के सानिध्य में नारायणपुरा बड़गांव में कमल उत्सव मनाया गया इस अवसर पर ओम प्रकाश व्यास, दुर्गेश सेन, रमेश सुथार, रूप लाल व्यास,ईश्वर खटीक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने बताया की भींडर ग्रामीण मंडल कि सभी 17 पंचायतों के बूथ अध्यक्षों द्वारा पार्टी का झंडा फहराया गया और पार्टी स्थापना दिवस का उत्सव मनाया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button