ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ग्राम नरी के लाल, सेवानिवृत्त सैनिक राकेश जादौन का भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश

नरी। भारतीय सेना से गौरवपूर्ण सेवाओं के उपरांत गृह ग्राम नरी लौटे भाई श्री राकेश जादौन जी का रविवार को ग्रामवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, भाजपा डॉ. राजवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए राकेश जादौन जी का समर्पण, साहस और अनुशासन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा, “फौज की वर्दी केवल वस्त्र नहीं, एक संकल्प है। राकेश भाई ने दुर्गम परिस्थितियों में माँ भारती की रक्षा की है। आज ये सेना से सेवानिवृत्त होकर नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा के एक नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए लौटे हैं।”

डॉ. सिंह ने आगे कहा कि पूरे ग्राम को राकेश जादौन पर गर्व है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका नया सामाजिक जीवन भी जनसेवा, सम्मान, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता से परिपूर्ण हो। उनका अनुभव और राष्ट्रसेवा की भावना समाज के युवाओं को सदैव प्रेरित करती रहेगी। स्वागत समारोह में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों ने श्री जादौन को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button