Rajasthan News माउंट आबू में बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग, नक्की लेक पार्किंग से वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया गया
मुख्यमंत्री की बजट घोषणा पर अमल, जिला प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई; पर्यटकों को मिलेगी बड़ी राहत

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड राजस्थान
माउंट आबू में पर्यटकों की पार्किंग समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में जिला प्रशासन और नगर पालिका ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्की लेक स्थित किचन गार्डन पार्किंग क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत यहां मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देश पर तथा उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया के नेतृत्व में बुधवार सुबह सूर्योदय के साथ ही कार्रवाई शुरू की गई। तीन जेसीबी मशीनों, नगर पालिका की टीम और पुलिस बल ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर पुलिस एवं RAC के जवान तैनात रहे।
अभियान के दौरान वर्षों से संचालित करीब पांच दर्जन से अधिक दुकानों को हटाया गया। इस दौरान तहसीलदार डूंगरमल पुरोहित, नायब तहसीलदार कुंज बिहारी झा, AEN नवोदित सिंह राजपुरोहित, CI दलपत सिंह राठौड़, पालिका SI रमेश रोहिण, जमादार तरुण कुमार सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




Subscribe to my channel