ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पुलिस से मुठभेड़ में घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज उर्फ साहिल, बांए पैर में लगी गोली,फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस

अपराधियों के खिलाफ जारी है अभियान "लंगड़ा"

रिपोर्टर मनीष फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

एक ब्लोरो,तमंचा, फोन,नकद दो हजार रुपये बरामद, दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज! कल्यानपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़!
थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय के नेतृत्व में कार्यवाही को दिया गया अंजाम!

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में वांछित हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज उर्फ़ साहिल पुत्र मंसूर से पुलिस की मुठभेड़,जवाबी फायरिंग में बाएं पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल अस्पताल में कराया गया भर्ती, प्रतापगढ़ जिला के ग्राम विसहिया थाना हथिगवा का रहने वाल है हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज उर्फ साहिल पुत्र मंसूर,थाना कल्याणपुर में मुकदमा अपराध संख्या 131/26 के 136/26 धारा 123/303(2) BNS में चल रहा था वांछित,मौके से एक साथी फरार तलाश में जुटी पुलिस,फरार साथी फिरोज जो करारी गांव थाना करारी जनपद कौशाम्बी का रहने बताया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो गाड़ी, एक अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 2 मिस कारतूस 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस, एक एंड्रॉयड मोबाइल व 2000 रुपये बरामद हुआ है, गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त शाहनवाज के ऊपर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 2 दर्जन आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं,थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया है, क्षेत्राधिकारी बिंदकी द्वारा मौके पर पंहुचकर जायजा लिया गया है, जहां पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के अपराधी इतिहास के संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न स्थानों एवं अन्तर्जनपदीय थानों पर दो दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत है और अन्य अपराधी इतिहास की जानकारी ली जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button