ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News ग्राम लटिया में ‘समाधान समारोह 2026’ हेतु विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

सर्वोच्च न्यायालय की विशेष लोक अदालत एवं निःशुल्क विधिक सेवाओं की दी गई जानकारी

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

अकलतरा, 02 जुलाई 2026: सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के तत्वावधान में एवं अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति अकलतरा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत लटिया में ‘समाधान समारोह 2026’ के प्रचार-प्रसार हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन पैरालीगल वालेंटियर कलाराम सांडील द्वारा किया गया। पीएलवी कलाराम सांडील ने ग्रामीणों को बताया कि आगामी 21, 22, 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर, नई दिल्ली में एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों को आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से निराकृत करना है। इसके लिए बैठकों की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुकी है।

उन्होंने अवगत कराया कि यदि कोई व्यक्ति अपने मामले का निपटारा इस विशेष लोक अदालत में कराना चाहता है तो सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर गूगल फॉर्म उपलब्ध है, जिसे भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी हेतु नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के गठन एवं उद्देश्यों, निःशुल्क अधिवक्ता सुविधा तथा नालसा की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से नालसा (मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 के प्रावधानों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। साथ ही 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत तथा 18 जुलाई एवं 21 नवम्बर 2026 को चेक बाउंस मामलों हेतु आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालतों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच रशिक बिहारी, धीरज सिंह सेंगर, गोविन्दा मरावी, मनोज, विजय नेताम, पुष्पेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button