ब्रेकिंग न्यूज़
Rajasthan News माउंट आबू पहुंचे केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
दो दिवसीय चिंतन शिविर का शाम 4 बजे करेंगे शुभारंभ

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड राजस्थान
माउंट आबू। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के तत्वावधान में ‘रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर–2026’ का आयोजन 4–5 जुलाई को ब्रह्माकुमारीज़ के ज्ञान सरोवर, माउंट आबू (राजस्थान) में किया जा रहा है। यह आयोजन सुधारों के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित है। कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शिविर में न्यायिक एवं विधायी सुधारों पर चिंतन, संवाद और भविष्य की दिशा पर मंथन किया जाएगा।



Subscribe to my channel