Uttar Pradesh News जानसठ बस स्टैंड से महावीर चौक तक लंबा जाम, रोज़ाना घंटों फंस रही जनता

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: शहर में यातायात व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जानसठ बस स्टैंड से लेकर महावीर चौक तक लंबा जाम लगने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या अब लगभग रोज़ की हो गई है। बढ़ते ट्रैफिक, अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति लगातार बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए अभी तक कोई स्थायी और प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को रोज़ाना लगने वाले इस लंबे जाम से राहत मिल सके।


Subscribe to my channel