Madhya Pradesh News डायल 112 ने दिखाई तत्परता, पर इलाज न मिलने से मोर की मौत
पशु चिकित्सालय में डॉक्टर न होने से राष्ट्रीय पक्षी को नहीं मिला समय पर उपचार

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश
लहार, भिंड – लहार नगर में घायल अवस्था में मिले राष्ट्रीय पक्षी मोर को समय पर उपचार न मिलने के कारण मौत हो गई। हालांकि डायल 112 के स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल मोर को पशु चिकित्सालय पहुंचाया था। क्या है पूरा मामला: वार्ड नंबर 14 रुहनी रोड, पानी टंकी के पास स्थित रामकेश बघेल के मकान की छत पर एक मोर घायल अवस्था में पड़ा था। रामकेश बघेल ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। डायल 112 की तत्परता: सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस स्टाफ एवं गौरक्षक संतोष चौहान मौके पर पहुंच और घायल मोर को रेस्क्यू कर पशु चिकित्सालय ले जाया गया

इलाज के अभाव में हुई मौत: आरोप है कि पशु चिकित्सालय में समय पर डॉक्टर उपस्थित नहीं थे। जिसके चलते घायल मोर को समय पर इलाज नहीं मिल पाया और उसकी मौत हो गई। वन विभाग को सौंपा शव: घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम पशु चिकित्सालय पहुंची। डॉक्टरों ने मोर का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद डायल 112 स्टाफ ने मोर के शव को वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया। उठे सवाल: स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं कि राष्ट्रीय पक्षी जैसे दुर्लभ जीव के उपचार के लिए पशु चिकित्सालय में 24 घंटे डॉक्टर और सुविधा क्यों नहीं है। समय पर इलाज मिल जाता तो मोर की जान बच सकती थी।



Subscribe to my channel