Uttar Pradesh News वाराणसी कमिश्नरेट मिर्जामुराद ऑपरेशन चक्रव्यूह: मिर्जामुराद पुलिस ने 477 ग्राम गांजा व ₹2,320 नकद के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी, कमिश्नरेट थाना मिर्जामुराद 2 जुलाई। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी, बरामदगी तथा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत थाना मिर्जामुराद पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बेनीपुर चौराहे के आगे पुरानी देशी शराब की दुकान के पास एक व्यक्ति अवैध गांजा बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जाबिर अली पुत्र मोहम्मद नासिर, निवासी रानी बाजार, थाना राजातालाब, वाराणसी (उम्र करीब 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से छोटे-बड़े पैकेटों में कुल 477 ग्राम अवैध गांजा तथा गांजा बिक्री से प्राप्त ₹2,320 नकद बरामद हुए। इस संबंध में थाना मिर्जामुराद पर मु0अ0सं0 187/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए बाहरी जनपदों से गांजा लाकर उसकी बिक्री करता था। बरामद ₹2,320 उसी बिक्री से प्राप्त धनराशि है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गणेश प्रसाद पटेल (चौकी प्रभारी खजूरी), कांस्टेबल रामाश्रय सरोज तथा कांस्टेबल नरेश सिंह शामिल रहे।




Subscribe to my channel