Uttar Pradesh News नाज़िया इलाही की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली पहुँचीं शसक्त पीली सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल

रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश
नई दिल्ली, 30 जून 2026। शसक्त पीली सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शबाना खंडेलवाल मंगलवार को अपनी टीम के साथ नाज़िया इलाही के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पहुँचीं। उनके साथ ज़िशान अहमद, परवेज़ खान, आशिक अब्बास, मेहजबीन, यूनुस बैग, हिना खान, इरफान राही, सलमान ताज सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जंतर-मंतर पहुँचने पर उन्हें जानकारी मिली कि प्रशासन ने पहले प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने के बावजूद मंगलवार सुबह अनुमति निरस्त कर दी। बताया गया कि इस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुँचे थे, जिससे कई प्रतिभागियों में नाराज़गी देखी गई।
इस दौरान अपना विरोध दर्ज कराते हुए श्रीमती शबाना खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और विभिन्न राज्यों से आए लोगों की पीड़ा यह है कि विवादित बयान देने के आरोपों के बावजूद नाज़िया इलाही के विरुद्ध अब तक न तो गिरफ्तारी की गई है और न ही उनके अनुसार पर्याप्त सख्त कानूनी कार्रवाई हुई है। उन्होंने दावा किया कि उक्त बयान से देश के करोड़ों मुसलमानों की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं। शबाना खंडेलवाल ने कहा कि चाहे किसी भी धर्म के पैगंबर, भगवान, ईश्वर या अल्लाह के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की जाए, सरकार को ऐसे मामलों में कठोर कानूनों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करना चाहिए ताकि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई हो सके। उन्होंने सरकार से नाज़िया इलाही के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग दोहराई।




Subscribe to my channel