Uttar Pradesh News नशे के कारोबार पर शक्तिनगर पुलिस का बड़ा प्रहार, 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर श्री सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 30.06.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर एनसीएल खड़िया गेट नम्बर-2 से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 128/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर, गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पूछताछ का विवरण- पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध हेरोइन खरीदकर स्थानीय क्षेत्र में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर नशा करने वाले व्यक्तियों को ऊँचे दामों पर बेचता था। बरामद हेरोइन भी वह बिक्री हेतु लेकर जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। अभियुक्त से मादक पदार्थ के स्रोत एवं उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक साक्ष्य संकलित कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त का विवरण-
01.दीपक कुमार पुत्र प्रेमलाल विश्वकर्मा, निवासी अम्बेडकर नगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र,उम्र लगभग 21 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
01. 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन
कृत कार्यवाही-
थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 128/2026 पंजीकृत। धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना एवं आवश्यक अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
01.प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
02.उ0नि0 सदाशिव राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
03.हे0का0 दिनेश कुमार भारती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
04.का0 अमृतलाल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।




Subscribe to my channel