Uttar Pradesh News श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के प्रकाश पुरब के संबंध में दिनांक 28 जून से तीन दिन के कार्यक्रम गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी मैं आयोजित हुए।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
कार्यक्रम के अंतिम दिन सुबह 5:00 बजे से श्री नित्यनेम साहिब एवं श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ व शब्द कीर्तन हुए। उसके बाद सुबह 8:30 से 9:00 बजे तक श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति हुई तथा हजूरी रागी जत्था भाई गुरमुख सिंह द्वारा शब्द कीर्तन किए गए। समस्त स्त्री सत्संग सभाओं एवं नाम सिमरन जत्था की महिलाओं द्वारा गत एक सप्ताह से दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक किए जा रहे श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ एवं शब्द कीर्तन के कार्यक्रम की अंतिम दिन समाप्ति हुई तथा प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम दिन रात्रि 8:00 बजे से विशेष दीवान सजा जिसका लाइव प्रसारण अकाल जी सहाय टीवी चैनल द्वारा द्वारा किया गया। सबसे पहले नाम सिमरन जत्था की महिलाओं द्वारा कीर्तन किया गया उसके उपरांत हजूरी रागी जत्था द्वारा कीर्तन किया गया तत्पश्चात फरीदाबाद (हरियाणा ) से आए रागी जत्था भाई कमलदीप सिंह द्वारा रात्रि 9:00 बजे से 11:00 बजे तक शबद कीर्तन किए गए इस कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र से काफी संगत गुरबाणी कीर्तन सुनने आई। कीर्तन उपरांत रागी जत्थे को सरोपा शाल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा लाइव प्रसारण हेतु अकाल जी सहाय टीवी चैनल के प्रतिनिधि को भी सरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। अरदास के बाद दाल -मिस्सी व लस्सी के अटूट लंगर बांटे गए ।

समस्त कार्यक्रम की समाप्ति रात्रि लगभग 12:30 बजे हुई। कार्यक्रम के अंत में प्रधान दर्शन सिंह खुराना द्वारा आई हुई संगत, नाम सिमरन जत्था एवं हजूरी रागी जत्था एवं कार्यक्रम में सहयोग करने बाली संस्थाओं एवं सेवादारों का धन्यवाद किया गया।समस्त कार्यक्रम की समाप्ति रात्रि लगभग 12:30 बजे हुई। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान दर्शन सिंह खुराना, सीनियर मीत प्रधान गुरचरण सिंह आहूजा, सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह, मीत प्रधान भूपेंद्र सिंह ,सुरेंद्र सिंह चावला, हरपाल सिंह, महेंद्र सिंह होरा, गुरजीत सिंह माटा, अमरजीत सिंह, हरीश अरोड़ा धनवंत सिंह, रविंद्र सिंह , तरनदीप सिंह ग्रोवर, हरजीत सिंह, जसमीत सिंह , पपिंदर सिंह, महेंद्र लाल अरोड़ा, संतोख सिंह, कँवलजीत सिंह, राज सिंह आदि उपस्थित थे।




Subscribe to my channel