Uttar Pradesh News सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के कैंप कार्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं PDA के सूत्रधार, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिन आज रामपुर के लोकप्रिय सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी जी के कैंप कार्यालय प्रानपुर रोड, तोपखाना पर बेहद हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा आदरणीय अखिलेश यादव जी का जन्मदिन हमारे लिए केवल एक तारीख नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और विकास के संकल्प को दोहराने का दिन है। उन्होंने हमेशा समाज के हर तबके—विशेषकर पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हक, सम्मान और तरक्की की लड़ाई को मुस्तैदी से लड़ा है। आज उनके दूरदर्शी नेतृत्व में पूरा प्रदेश और देश एक प्रगतिशील बदलाव की ओर देख रहा है।

इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता और पी डी ए प्रभारी बदन सिंह यादव जी ने अपने विशेष संबोधन में अखिलेश यादव जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा हमारे नेता श्री अखिलेश यादव जी देश के करोड़ों युवाओं, किसानों और वंचितों की उम्मीदों का चेहरा हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने विकास का जो ऐतिहासिक मॉडल पेश किया था, उसकी मिसाल आज भी दी जाती है। वे आज भी बिना थके जनता के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ता आज यह संकल्प लेते हैं कि उनके प्रगतिशील विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएंगे और उनके हाथों को और मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों केक काटकर व वृक्षारोपण कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी का जन्मदिन मनाया और एक दूसरे मुंह मीठा कराकर बधाई दी और एकजुट होकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा, जिला पी.डी.ए. प्रभारी बदन सिंह यादव, पूर्व राष्ट्रीय सचिव (महिला विंग) श्रीमती अनीता यादव, समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव धनेन्द्र यादव, एडवोकेट हाफ़िज़ नूरी, आशीष यादव, डॉ. मक़तूब अहमद, जमील सैफ़ी, रियाज़ अली, हारून अली, ज़ुबैर अहमद, डॉ. सदाक़त, जावेद आलम एडवोकेट सखावत अली, डॉ. शादाब, अरशद अली एडवोकेट शाहनवाज़ और आरिफ आदि लोग मुख्य रूप से शामिल ये जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी




Subscribe to my channel