ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन देने जा रहे उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों को प्रशासन ने किया नजरबंद

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

आज दिनांक 30 जून 2026 को शाहबाद तहसील में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ द्वारा प्रदेश के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित था। इसी क्रम में संघ के प्रदेश सचिव प्रेम नरेश वाल्मीकि एवं जिला अध्यक्ष अनिल राज मुख्यमंत्री को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से ज्ञापन सौंपने के लिए जाने वाले थे। किंतु कार्यक्रम से पूर्व ही रामपुर प्रशासन द्वारा दोनों पदाधिकारियों को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया तथा कार्यक्रम स्थल पर न जाने का आग्रह किया गया।


इस संबंध में जिला अध्यक्ष अनिल राज ने कहा कि संघ पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराना चाहता था, लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें रोककर सफाई कर्मचारियों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्रदेश सचिव प्रेम नरेश वाल्मीकि ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ शीघ्र ही अपनी आगामी रणनीति तय करेगा तथा लखनऊ जाकर माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराएगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रेम नरेश वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष अनिल राज तथा जिला महासचिव नवीन कुमार सोनू कुनाल राजीव वाल्मीकि सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button