Uttar Pradesh News आज माननीय कृषि राज्य मंत्री श्री बलदेव सिंह औलख जी माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के बाद प्रदेश महासचिव हाजी हसीब अहमद जी के निवास पर पहुँचे।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज माननीय कृषि राज्य मंत्री श्री बलदेव सिंह औलख जी माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के बाद प्रदेश महासचिव हाजी हसीब अहमद जी के निवास पर पहुँचे। हाल ही में हज की मुबारक और पाक यात्रा से लौटने पर उन्होंने हाजी हसीब अहमद जी से मुलाकात की, उन्हें हज की दिल से मुबारकबाद दी और उनका हालचाल जाना। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच किसानों से जुड़े मुद्दों, क्षेत्र के विकास और जनहित के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर हाजी हसीब अहमद जी ने आज शाहबाद में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में माननीय मंत्री जी द्वारा दिए गए संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि किसानों और आम जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को जिस स्पष्टता और गंभीरता से उन्होंने रखा, वह सराहनीय है। उन्होंने मंत्री जी के जनसेवा के प्रति समर्पण की भी प्रशंसा की।




Subscribe to my channel