IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News कलयुगी भाई बहिन ने की आपस में शादी

रिपोर्टर मनोज कुमार महोबा उत्तर प्रदेश

चरखारी महोबा मुहल्ला रूपनगर निवासिनी विमला पुत्री बब्लू अहिरवार उम्र लगभग 20 वर्ष ने अपनी सगी मौसी के लड़के चन्द्रपाल पुत्र रामदास अहिरवार उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम नौसारा थाना चरखारी से शादी रचा ली है गौरतलब है मुहल्ला रूपनगर की निवासी केशर ने कोतवाली चरखारी में दिये लिखित शिकायती पत्र में बताया कि चन्द्रपाल निवासी नौसारा मेरी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया है कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए जाँच कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया जाँच के दौरान पाया कि विमला एवं चन्द्र पाल के पास शादी के दस्तावेज उपलब्ध हैं लड़की एवं लड़का दोनों बालिग हैं दोनों शादी कर चुके हैं लड़्की भी अपने माता के घर जाने को तैयार नहीं है वह अब चन्द्रपाल निवासी नौसारा के साथ ही रहना चाहती है चन्द्र पाल एवं उसके माता पिता भी विमला को अपनाने के लिए तैयार है वहीं चन्द्रपाल भी विमला को अपनी पत्नी का दर्जा देने को तैयार है आपसी सहमति पर पुलिस ने विमला को चन्द्रपाल के सुपुर्द कर दिया है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button