Uttar Pradesh News अमरनाथ यात्रा के लिए श्रृद्धालुओ का पहला जत्था

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश
हमीरपुर नगर से पवित्र श्री अमरनाथ बाबा बर्फानी के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। समाज सेवी अशोक निषाद गुरु द्वारा उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर बाबा_बर्फानी के पावन धाम की ओर जयकारों के साथ रवाना किया जिससे पूरे वातावरण में “हर हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयघोष से भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

इस पावन यात्रा में ब्रजेश सिह एड., दुश्यंत सिंह परिहार निवादा, राजकुमार सिंह एड. देवेन्द्र मोहन चौबे एड. नरेश कुमार, ब्रजेश द्विवेदी यात्रा मे जा रहे हैं। सभी का जजी चौराहे पर गजेन्द्र सिंह एड. ,अश्विनी प्रजापति एड. ,हिमांशु निगम, अशोक निषाद गुरु, सूर्य किशोर , मयंक तिवारी, रिषभ सिंह एड. संजय अवस्थी एड. आदि सभी शिवभक्तों को यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। भगवान भोलेनाथ की कृपा से आप सभी की यात्रा मंगलमय, सफल होने की कामना की।





Subscribe to my channel