Madhya Pradesh News ग्राम पंचायत खड़ी (खड्डी), जनपद पंचायत गौरिहार
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
ग्राम पंचायत खड़ी (खड्डी) में दिनांक 29 जून 2026 को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार द्वारा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक जूनियर डॉक्टर श्रीमती भावना राजे प्रजापति ने किशोर-किशोरियों, महिलाओं, किसानों एवं ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में दिए गए प्रमुख संदेश:
– 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनवाने की जानकारी।
– नियमित टीकाकरण का महत्व एवं उसके लाभ।
– विद्यालयों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया तथा बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया गया।
– वर्षा ऋतु में मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए।
– सभी प्रकार के नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
– 29 जून से प्रारंभ हुए पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएँ एवं आशा कार्यकर्ता पूरे ग्राम खड़ी में घर-घर जाकर प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाएँगी, ताकि कोई भी बच्चा छूटने न पाए।

किसानों को खरीफ फसल हेतु उपलब्ध बीजों की जानकारी दी गई। बताया गया कि जनपद पंचायत गौरिहार के अंतर्गत सभी ग्राम सेवकों के पास अरहर (तुअर), मूंग, उड़द, तिल एवं मूंगफली के बीज उपलब्ध हैं। किसान अपने संबंधित ग्राम सेवक से संपर्क कर बीज प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में आशा कार्यकर्ता , दीपमाला कटारा सीएचओ ज्योति अहिरवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएँ, ममता दुबेदी, साथिया नेहा पाल, साथिया दिव्या खंगार, साथिया यश शुक्ला (ब्रिगेडियर सदस्य), आराधना अवस्थी, पूजा कुशवाहा, वंदना पाल, खुशी सोनी (पंच) सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से समस्त ग्रामवासियों, किशोर-किशोरियों, महिलाओं एवं किसानों को स्वास्थ्य, शिक्षा और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।




Subscribe to my channel