IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर: 4 साल की बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर अर्जुन कुमार अयोध्या उत्तर प्रदेश

मवई अयोध्या थाना बाबा बाजार अंतर्गत बाबा बाजार से कामाख्या भवानी संपर्क मार्ग के बहांपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर थी कि इस हादसे में 4 साल की बच्ची समेत अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रुदौली भेजा गया है।जहां घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक देव शरण अवस्थी (55 )वर्ष पुत्र राम कुमार अवस्थी निवासी मुक्ता का पुरवा अमराई गांव अपने भतीजे दीपक के साथ बाबा बाजार थाने पर अपनी लाइसेंसी बंदूक को जमा कराने के लिए जा रहे थे तभी बहाँपुर गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि देव शरण अवस्थी उछलकर पास के एक नाली में जा गिरे वहीं साथ में 4 साल की बच्ची को काफी गंभीर चोटें आई और दीपक कुमार को भी चोटें आई हैं पीछे से टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button