Uttar Pradesh News मौके पर CO बिंदकी, प्रभारी निरीक्षक थाना बिंदकी व अन्य स्थानीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
फतेहपुर जनपद के थाना बिंदकी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सीतापुर में दिनांक 24.06.2026 को एक व्यक्ति द्वारा पारिवारिक विवाद के दौरान अपने ही बेटे और बहू पर लाइसेंसी असलहे से गोली मारकर घायल करने की घटना कारित की गई थी। इस गंभीर प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पीड़ित परिवार के सदस्यों से वार्ता की गई तथा घटना के कारणों व विधिक पहलुओं की गहनता से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर उपस्थित संबंधित पुलिस अधिकारियों को घटना के सभी बिन्दुओं की गहराई से जांच करने, व फरार मुख्य अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा प्रभावी विधिक कार्यवाही अमल में लाने हेतु कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।





Subscribe to my channel